फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोस्टर प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर

Fri, 22 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर 2024) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय था, मेरी धरोहर मेरी पहचान। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विभाग में विभागीय स्तर पर एक सेमिनार का आयोजन करवाया गया। इसका विषय भी धरोहरों की सुरक्षा था। इस सेमिनार में मोनू मौर्य, महाजन कसौधन, आदित्य गुप्ता, किरण, सूरज, प्रीति, शर्मिला आदि ने अपनी संस्कृति एवं पुरा स्थलीय धरोहरों के विषय में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नीता यादव ने कहा कि धरोहरों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन जरूरी है। इससे छात्रों को नई जानकारियां मिलती है। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने किया। इसका संचालन शोध छात्र सुधांशु सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अरविंद रावत, डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. राजकुमार गुप्ता, दुर्गेश, देव मंगलमंगलम, अंकेश, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें