फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डॉ. इरफान के शव का हुआ पोस्टमार्टम

Wed, 27 Nov 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर/भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां निजी अस्पताल के संचालक डॉ. इरफान (32) का शव का पोस्टमार्टम किया गया। उनकी पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नौजवान डॉक्टर के खुदकुशी करने की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही।
विज्ञापन

मृतक के पिता नूरूल हक के लिखित सूचना पर मंगलवार को डुमरियागंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। पिता नूरूल हक के मुताबिक इरफान पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। बड़ा बेटा डॉ. इम्तियाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सर्जन हैं। बड़े बेटे डॉ. इम्तियाज, डॉ. सलमान, डॉ. इरफान (मृतक) व डॉ. लुकमान के देखरेख में डुमरियागंज में एक नर्सिंगहोम संचालित कर रहे थे। करीब डेढ़ साल पहले डॉ. इम्तियाज ने रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाकर खुद लखनऊ रहने लगे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि पिता के लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,किसी प्रकार का किसी पर आरोप व कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें