सिद्धार्थनगर। कृषि भवन में चल रहे उर्वरक विक्रेताओं का प्रशिक्षण शनिवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न ब्लॉकों के उर्वरक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। पीओएस मशीन के जरिए खाद बिक्री की जानकारी ली। लेन-देन का डिजिटल तरीका भी सीखा। प्रशिक्षकों ने बताया कि खाद की सरकारी और प्राइवेट दुकानों से बिक्री अब पीओएस मशीन के माध्यम से ही होगी। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। सभी उर्वरक विक्रेताओं का पंजीयन फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम में कराया जाएगा। प्रत्येक उर्वरक बिक्री केंद्र पर पीओएस मशीन स्थापित होगी।
जून से खाद की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से होगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को खरीद-बिक्री में दक्ष बनने को कहा, जिससे बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने उर्वरक की हर खरीद-बिक्री का पूरा रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में इफको के आरजे सिंह, अखंड कुमार, राकेश त्रिपाठी, विमल शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, विनोद कुमार, श्रीप्रकाश शुक्ला, गणेश कुमार, राहुल द्विवेदी और मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।