फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाबालिग के साथ भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल

Sun, 14 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने लगा। यह वीडियो भाजपा के एक नेता का बताया जा रहा है। जिसमें वह एक नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

रविवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। इसमें उसके साथ एक किशोरी के होने की बात सामने आई है। किशोरी के नाबालिग होने की सूचना ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि वीडियो बांसी तहसील क्षेत्र के एक कमरे का है, जिसमें भाजपा नेता किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में किशोरी नाबालिग साबित होती है तो पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई तय है। इस घटना से संबंधित दल की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठने लगे हैं और अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिक गई हैं। हालांकि संबंधित पार्टी का कोई भी पदाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार रहा है। संवादज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें