फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट ने डुमरियागंज में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट ने बिजली, पानी, रैंप की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का शुक्रवार को जोनल मजिस्ट्रेट बृजेश मिश्र और सेक्टर मजिस्ट्रेट रामअनुज मौर्य के साथ निरीक्षण किया। यहां बुनियादी सुविधाओं से रूबरू होने के बाद खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सबसे पहले डुमरियागंज क्षेत्र के कादिराबाद, बहेरिया, बिथरिया, सोनखर आदि गांवों में स्थित परिषदीय विद्यालयों पर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर बिजली, पानी, रैंप, बाउंड्रीवाल, मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ शौचालय के क्रियाशील होने के संबंध में जानकारी ली। जोनल मजिस्ट्रेट बृजेश मिश्र ने बताया कि डुमरियागंज को दो जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में 10 सेक्टर शामिल हैं। जिन मतदान केंद्रों पर किसी भी सुविधा का अभाव है, उसे दूर करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा। मतदान के दिन बूथों पर छाया, पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें