फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवानंद को मिला प्रथम स्थान, आईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवानंद को आईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाने में तैनात हैं आरक्षी देवानंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को अपने बीट क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा था। उन्होंने कहा था कि जो भी जल्द से जल्द व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा, उसे साथ चाय पीने का मौका मिलेगा। व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों को जोड़ते समय सिपाहियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा कि वह व्यक्ति उनके ही बीट क्षेत्र का हो। उनकी छवि समाज में साफ-सुथरी हो। प्रत्येक थानेदार इस पर नजर रखेंगे। इसमें बिस्कोहर में तैनात बीट सिपाही देवानंद गौतम को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। देवानंद को आईजी के साथ चाय पीने का मौका मिला। देवानंद को आईजी अनिल कुमार राय ने प्रशस्तिपत्र दिया। त्रिलोकपुर एसओ रणधीर मिश्र, राजेश शुक्ल, अंगद सिंह बघेल, मनोज विश्वकर्मा, राहुल, जयहिंद राजभर, आकाश मिश्र, इंद्रेश पांडेय, आशुतोष गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, सचिन गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें