फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशियों से फीडबैक लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशियों से फीडबैक लेगी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस करेगी जांच, कहीं दबाव में तो नहीं हुई पर्चा वापसी
जांच में दबाव बनाने की बात सामने आने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव में बाहुबलियों पर पुलिस की नजर है। अगर कोई किसी भी प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश करता है या फिर पर्चा वापसी करता है तो पुलिस की कार्रवाई करेगी। क्योंकि पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है जो पर्चा भरने के बाद वापस लेंगे। पुलिस ऐसे लोगों की चिह्नित करके उनसे जानकारी लेगी। अगर दबाव में पर्चा वापस लेने या फिर धमकी देने की बात सामने आती तो पुलिस धमकी देने वाले पर केस दर्ज करेगी।
लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है ऐसी सभी को आजादी है। मगर अधिकांश स्थानों पर बाहुबल पर सत्ता पर लोग काबिज बने रहते हैं। भयवश कोई उनके सामने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। अगर कोई लड़ता भी है तो उसे चुनाव लड़ने से रोकने का भी प्रयास किया जाता है। जबकि शासन और प्रशासन भयमुक्त होकर सभी को चुनाव लड़ने के लिए छूट देता है। चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार मिल सके। इसके लिए पुलिस रणनीति तैयार कर रही है। पुलिस की नजर उन प्रत्याशियों पर रहेगी जो पर्चा खरीदे, पर्चा दाखिल भी किए और फिर उसे वापस ले लिए। उसने मिलकर पुलिस मामले की जानकारी हासिल करेगी और किसी के दखल की बात सामने आने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

ऐसे लेगी पुलिस जानकारी
पुलिस संबंधित प्रत्याशी से मिलेगी। उससे यह जानकारी लेगी कि पर्चा क्यों वापस लिए। अगर लिए हैं तो उसके पीछे की वजह क्या है। क्या किसी के दबाव में आकर पर्चा वापस नहीं लिए हैं। अगर दबाव में आएं तो कैसा दबाव था। कहीं जानमाल की धमकी तो नहीं दी गई है। अगर दी है तो किसने दी है। यह सब जानने के बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति पर केस दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई करेगी।
जिले में 26 को होना है मतदान
जिले में 26 अप्रैल को एक साथ जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्य का चुनाव होना है। इस बार जिले के 1136 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। साढ़े उन्नीस लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जांच करेगी पुलिस
चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है। अगर कोई प्रत्याशी पर्चा खरीदने और जमा करने के बाद उसे वापस लेता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि कहीं किसी के दबाव या धमकी देने से तो पर्चा वापस नहीं लिया गया। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश चंद्र रावत एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें