फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कमी मिलने पर जिम्मेदार होंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर कमी मिलने पर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार
विज्ञापन

बूथों के निरीक्षण में हर बिंदु पर जांच-पड़ताल आवश्यक
रैंप, शौचालय, पेयजल, विद्युत और आवागमन पर फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष कराने की दिशा में बूथों पर आवश्यक सुविधाओं का सत्यापन समय से सुनिश्चित करें, अन्यथा कमियां मिलने पर संबंधित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार माने जाएंगे। जवाबदेही करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। यह चेतावनी सीडीओ, प्रभारी अधिकारी कार्मिक पुलकित गर्ग ने दी। वह लोहिया कला भवन में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, रैंप, शौचालय, पेयजल, विद्युत तथा बूथ तक वाहन आदि के बारे में निरीक्षण कर लें। बूथों पर मिल रहीं खामियों को दूर करने का प्रयास करें। बताया कि जनपद में 174 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 22 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सीडीओ ने सभी को अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से ले लें। निर्वाचन कार्य में आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर इन सभी अधिकारियों से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। जिन बूथों का निरीक्षण नहीं कर पाए हैं, उन बूथों का शनिवार तक निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट संबधित उपजिलाधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को उपलब्ध करा दें। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेंद्र चंद्र भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी आदर्श के अलावा सभी जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन

गैरहाजिर 101 लोगों पर दर्ज होगा केस
पंचायत चुनाव में लगाए गए कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को संपन्न प्रशिक्षण के पहले दिन 101 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण संत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 10 पीठासीन अधिकारी, 22 मतदान अधिकारी प्रथम, 12 मतदान अधिकारी द्वितीय, 15 मतदान अधिकारी तृतीय, द्वितीय पाली में नौ पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान अधिकारी प्रथम, नौ मतदान अधिकारी द्वितीय और 12 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ प्रभारी अधिकारी कार्मिक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें