वर्चुअल मीटिंग में दी कायाकल्प की जानकारी
ब्लॉक सभागार में कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। ब्लॉक सभागार में बीडीओ सतीश पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्चुअल कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को विद्यालय के कायाकल्प के बारे में बताया गया। विद्यालय में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए भी कहा गया।
बीडीओ ने कहा कि विद्यालय किसी भी गांव का मस्तक होता है और उसी से उसकी पहचान होती है। ऐसे में समस्त ग्राम प्रधान विद्यालयों को सुंदर व सुसज्जित बनाने के कार्य को प्राथमिकता में रखें। इन्हें राज्य वित्त आयोग, 15 वां वित्त आयोग व मनरेगा के तहत प्राप्त अनुदान की धनराशि से इन सभी कार्यों को कराया जाना हैं। बीईओ गोपाल मिश्र ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय में स्थापित किए जाने के लिए 14 मूलभूत सुविधाओं के बारे में उपस्थित ग्राम प्रधानों को जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग परिसर का सौंदर्यीकरण एवं जिम पार्क स्थापना की विशेष आवश्यकता है। बैठक में ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, इकबाल, किरन चौधरी, मो. अजहरूदीन, इनल, शमसुद्दीन अहमद, लाल बहादुर, मेहंदी हसन, एआरपी मो. शाहिद अली, रघुनाथ प्रसाद, केशव प्रसाद, बृजभान यादव आदि शामिल रहे। संवाद