फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों के मनबढ़ समर्थकों पर पुलिस रखेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
दावेदारों के मनबढ़ समर्थकों पर पुलिस रखेगी नजर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव में इस बार मनबढ़ समर्थक मतदाताओं पर दबाव नहीं डाल सकेंगे। पुलिस की नजर दावेदारों के मनबढ़ समर्थकों पर रहेगी। पुलिस संभावित प्रत्याशियों के ऐसे समर्थकों का डाटा तैयार कर रही है। पंचायत चुनाव को भयमुक्त संपन्न कराने के लिए अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने पेशबंदी शुरू कर दी है।
पंचायत चुनाव के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। मगर जिले में कितनी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख की सीट आरक्षित है, यह शासनादेश जारी हो चुका है। चुनाव कब होगा और किस गांव की सीट आरक्षित होगी और कौन सामान्य रहेगी इस बारे में मंथन चल रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने चुनाव के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हर बिंदु पर पुलिस कार्य कर रही है। गांव में कब और कहां विवाद हुआ था, कौन व्यक्ति अशांति फैला सकता है, इस पर होमवर्क चल रहा है। पुलिसकर्मी गांव में जाकर ऐसे लोगों को डाटा तैयार करेंगे। माना जा रहा है कि पुलिस इस प्रयोग से विवाद को रोकने में आसानी होगी। साथ ही कार्रवाई करने में आसानी होगी। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत चुनाव के संबंध में तैयारी चल रही है। चुनाव को भयमुक्त और निर्विवाद संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाबंद करने की कार्रवाई तेजी
पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने वालों को निरुद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस का मानना है कि अगर अशांति फैलाने वाले पहले ही पाबंद हो जाएंगे तो विवाद करने से डरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें