फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी धन के गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी बर्खास्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सरकारी धन का गबन करने के मामले में डीपीआरओ ने खेसरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी भेड़ौहा अनिल कुमार निगम को बर्खास्त कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान सहीरुन और गांव निवासी सफीक के खिलाफ गबन करने का केस दर्ज कराया। ग्राम प्रधान से वसूली की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श के मुताबिक खेसरहा ब्लॉक के बेड़ौहा में मनरेगा योजना, राज्यवित्त और स्वच्छ भारत मिशन योजना में सरकारी धन की हेराफेरी की शिकायत हुई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी बेडौहा अनिल कुमार निगम, ग्राम प्रधान सहीरुन और गांव निवासी सफीक की मिलीभगत से 1.36,81,076 रुपये गबन की बात पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ पुलकित गर्ग ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी किया। डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर बेडौहा ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार निगम, ग्राम प्रधान सहीरुन और गांव निवासी सफीक के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के मामले में खेसरहा थाना में मुकदमा दर्ज कराया। अनिल कुमार निगम को सरकारी धन के गबन के मामले में बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध धन की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अनियमितता करने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें