इटवा। इटवा थाने के विशुनपुर सैनी के सीवान में बन रहे आईटीआई विद्यालय के पास इटवा शाखा नहर में मासूम के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वह दुधमुंही बच्ची थी, उसे सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां से उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार भोर में निर्माणाधीन आईटीआई विद्यालय के पास इटवा शाखा नहर में चादर का बंडल देखकर नहर की पटरी पर जा रहे राहगीर ठिठक गए। तभी बंडल में एक मासूम के रोने की आवाज भी आने लगी।