फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाश की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बोरी खुला तो निकला कुत्ते का शव

Mon, 18 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस व लगी हुई भीड़।  
विज्ञापन
लोटन कोतवाली क्षेत्र के कौलपुर ग्रांट गांव का मामला, दो घंटे तक रही अफरा-तफरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली पुलिस रविवार को उस वक्त परेशान हो गई, जब सूचना मिली कि एक बोरी में लाश पड़ी है। पुलिस कौलपुर ग्रांट गांव के टोला निबिहवा बांध के पास पहुंची। बोरी को देखने के बाद फाेरेंसिक टीम को बुलाया। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी के बाद जब बोरी को खोला गया तो कुत्ते का शव निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कौलपुर ग्रांट गांव के टोला निबिहवा बांध के पास रविवार को सफेद बोरे में शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसओ लोटन हरिओम कुशवाहा पुलिस टीम और 112 पीआरवी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक पुलिस, ग्रामीण और राहगीर बोरे में शव होने की आशंका में परेशान रहे। बाद में मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जब बोरा खोला तो उसमें कुत्ते की लाश निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर एक काले रंग की एंबुलेंस से बोरा गिरा था, जिसके बाद चालक तेजी से निकल गया। एसओ हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थे। बोरी में कुत्ता का शव मिला था। देखने में प्रतीत हुआ कि कुत्ता बीमार था और इलाज करवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें