फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर प्रतिबंध

Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में बृहस्पतिवार शाम को प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बैठक हुई। इसमें ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी को डीएम और एसपी ने जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए । किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।
परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करानें, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के साथ गोष्ठी की गई व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें