फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस कर्मियों को सिखाए गए तनाव प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए ''''योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन'''' सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं लंबी कार्य अवधि के प्रभाव को कम करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता एवं मानसिक संतुलन को बेहतर बनाए रखने का गुर प्रशिक्षकों ने बताए।
योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय ने सत्र का संचालन किया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, श्वास-प्रश्वास तकनीकों एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया, जिससे तनाव मुक्ति एवं मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। साथ ही प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की। आरआई रामबली यादव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की पहल न केवल कर्मियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता एवं जनसेवा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक वृद्धि करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें