फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली कमान, बिना काम बाहर निकले तो दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने संभाली कमान, बिना काम बाहर निकले तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोई अब बिना वजह के सड़क पर दिखा तो उसकी खैर नहीं। पुलिस ने कोरोना वायरस को मात देने और जनता को काबू में करने के लिए पुलिस ने कमान संभाल ली है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस बुधवार को पूरी तरह मुस्तैद दिखी। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेजेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस देश के लिए संकट बनता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। लोग एक-दूसरे के संपर्क में आकर संक्रमित न हों। प्रधानमंत्री ने 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की है। मंगलवार को यह जिले में प्रभावी हो गया था। इसके बाद भी कुछ लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे थे। बिना काम के भी वह सड़कों पर निकल रहे थे। मगर अब बिना काम के रोड पर निकले तो कार्रवाई होगी। क्योंकि भीड़ का नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अब पूरी तरह से कमान अपने हाथ में ले ली है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी छोट-बड़े चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखा। संबंधित थाने के थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को यह अपील करते हुए दिखे कि कोरोना का एक संक्रमित बीमारी है। एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। सब्जी, दूध आदि सामग्री घर तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे में अगर लॉकडाउन को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा और कोई बिना वजह सड़क पर दिखा तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। वहीं सिद्धार्थ तिराहा, हाईतिराहा और बांसी तिराहा तक सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह, एसएसआई जयप्रकाश दुबे, एसआई चंदन, एसआई विश्वमोहन राय सहित भारी संख्या में फोर्स नगर का भ्रमण करते रही। चौराहों पर ड्यूटी में लगे पुलिस के जवान हर आने-जाने वालों से आने के पीछे कारण पूछते रहे। अगर किसी ने कमी बताया तो पहचान पत्र देखा। बिना कारण जाने चेकिंग स्थल से किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा था। वहीं में प्रवेश करने वाली सभी सीमा पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। खाद्य सामग्री सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को प्रवेश दिया गया। एसपी विजय ढुल ने बताया कि धारा-144 लागू है। जनपद लॉकडाउन है। ऐसे में भीड़ एकत्र करने या फिर बिना किसी काम के बार-बार सड़क पर घूमने पर केस दर्ज किया जाएगा। जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें