बेंवा चौराहा स्थित मस्जिद पर नोटिस चस्पा करवाते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मस्जिद में नमाज और मंदिर में पूजा करने पर रोक
डुमरियागंज। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एसडीएम त्रिभुवन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सीओ महेंद्र सिंह देव पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मंदिरों और मस्जिदों का भ्रमण किया। इस दौरान मस्जिदों में नमाज पढ़ने और मंदिरों में पूजापाठ करने से मना कर वहां नोटिस चस्पा किया। एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि तहसील अंतर्गत डुमरियागंज, बैदौला, हल्लौर, बेवां चौराहे आदि सहित 8 मस्जिदों और दो मंदिरों में नोटिस चस्पा की गई है। लोगों ने समाज की भलाई के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने सभी को चेतावनी दी कि यदि मंदिर या मस्जिद में भीड़ मिली तो जिम्मेदार पुजारी और मौलाना पर मुकदमा दर्ज होगा।