फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने अपहर्ता को मुठभेड़ में दबाेचा, बालिका सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले में 10 वर्षीय बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रविवार तड़के जंगल में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस के अनुसार, तिलोत्तमा नगरपालिका क्षेत्र से बुधवार रात 10 वर्षीय बालिका का घर से अपहरण कर लिया गया था। घटना के समय बालिका अपने भाई के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि उसके दादा-दादी घर के बाहर सोए थे। रात करीब दो बजे परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो बालिका बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह से गांव और आसपास के जंगलों में बालिका की तलाश शुरू की। करीब 38 घंटे बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे बालिका को कान्छी बाजार क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें