इटवा। मां के साथ सो रही चार साल की बच्ची को बिस्तर से उठाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की संदिग्धों पर नजर है। गांव के ही कुछ लोगों को पूछताछ करने के लिए पुलिस उठाकर पूछताछ भी कर चुकी है। ऐसा सूत्रों से जानकारी मिली है, लेकिन असल दरिंदगी करने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं, बालिका का सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक चार साल की बालिका को तीन दिन पहले उसकी मां के बिस्तर से अगवा करके दुष्कर्म की वारदात को किसी ने अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की दो स्पेशल टीम लगाई। उधर बालिका का सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले को दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम अबतक गांव के कुछ संदिग्धों से उठाकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। शुक्रवार को भी कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए लाई थी। लेकिन इनसे भी कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुलिस को संदेह है कि कोई आसपास का ही व्यक्ति वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले का पर्दाफाश नहीं होने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस संबंध में एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीम लगी हुई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। बालिका इलाज चल रहा है।