फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के तीसरे दिन पंड़िया गांव में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में हत्या के बाद तीसरे दिन सोमवार को भी शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रही। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में शुक्रवार को रात रिश्ते में भतीजे अजय उर्फ अभिषेक निषाद ने ताऊ जगराम उर्फ डेबई (60) की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे सुभाष की सूचना व तहरीर पर पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था, जिसका अंतिम संस्कार शनिवार देर शाम परिजनों ने कर दिया। पुलिस अजय उर्फ अभिषेक निषाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या की घटना के बाद से स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें