फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत-नेपाल बॉर्डर पर मुठभेड़ में तीन भारतीय तस्कर गिरफ्तार...एक को लगी गोली- नशीले इंजेक्शन बरामद

Tue, 07 Apr 2026 02:42 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक राउंड हवाई फायर भी शामिल था। इसी दौरान एक गोली विशाल यादव के पैर में लग गई।
विज्ञापन
नशीली दवाओं की खेप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तस्करों को पकड़ने के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घायल की पहचान खुरहुरिया, रोहिणी गाऊं पालिका वार्ड संख्या-2 निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। उसके बाएं पैर की पिंडली में गोली लगी है और उसका इलाज भीम हॉस्पिटल में चल रहा है।

रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद के अनुसार, रोहिणी गाऊं पालिका वार्ड संख्या-4 के कोठावा क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को तैनात किया गया था। इसी दौरान यूपी 56 एफ 9901 नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर तीन लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक राउंड हवाई फायर भी शामिल था। इसी दौरान एक गोली विशाल यादव के पैर में लग गई।

फायरिंग के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल यादव के अलावा भारत के महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसुनपुरुवा गांव निवासी अरुण कुमार (18) और विनय पांडे (20) शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।  इनमें 1100-1100 एम्पुल फेनरगन, डायजेपाम और ब्रूफेन शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह खेप बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए लाई जा रही थी।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस बीच, पुलिस ने काठमांडू के गौशाला-पिंगलास्थान इलाके से दो भारतीय नागरिकों को भी ड्रग तस्करी के संदेह में गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें