फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: बोलेरो पलटी... मां और मासूम बेटे की मौत, आठ घायल- शुक्रवार देर रात हुआ हादसा

Sun, 05 Apr 2026 01:47 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरे - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के झहराव पुलिया के पास बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलोरो में सवार 10 लोगों में दो की मौत हो गई और आठ लोग घालयल हो गए। शुक्रवार की देर रात संतकबीर नगर के ग्राम अमरहा से डुमरियागंज के बेदौला गांव में आया परिवार किसी आयोजन से समापन के बाद वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो नहर की खाई में गिर गई। बोलोरो में  सात लोगों के साथ दो बच्चे भी थे। सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान पर एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। प्रत्याक्षियों के अनुसार बांसी डुमरियागंज मार्ग पर पथरा थाना क्षेत्र के झहरांव पुल के पास खाई में बोलेरो गिरने से ये हादसा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें