फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की भूमि पर कब्जा, जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने की भूमि पर कब्जा, जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन

परसा। थाना ढ़ेबरुआ की भूमि व कई ग्रामीणों के बैनामे की भूमि के सीमांकन के विवाद पर एसओ ढ़ेबरुआ ने एसपी को पत्र लिखा था। एसडीएम शोहरतगढ़ के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार शोहरतगढ़ राजेश कुमार अग्रवाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने मौके पर अभिलेखों का निरीक्षण किया तो पता चला कि ग्रामसभा की करोड़ों की कीमती जमीन, कांजी हाउस, मंडी हेतु सुरक्षित भूमि, बंजर भूमि पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। तत्काल तहसीलदार शोहरतगढ़ ने जमीनों की पैमाइश के लिए आगामी तीन अक्तूबर को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व चार लेखपालों की छह सदस्यीय राजस्व टीम गठित कर दी है। इसके कारण अवैध कब्जाधारकों में खलबली मची गई है।
विज्ञापन

ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि थाने की ही जमीन को कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसके संबंध एसपी को पत्र लिखा गया था। शोहरतगढ़ के तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसपी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर एसडीएम शोहरतगढ़ के आदेशानुसार शनिवार को की गई जांच में सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम को तीन अक्तूबर को पैमाइश के लिए गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें