फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- 12 एटीएम कार्ड और रुपये सहित अन्य सामान बरामद
- एसओजी, ढेबरुआ और पथरा पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ग्राहकों का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओजी, ढेबरुआ और पथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह उन्हें बांसी कस्बे से गिरफ्तार किया। 12 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और नकदी बरामद किया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम एक्टिव थी। एसओजी, सर्विलांस के अलावा ढेबरुआ और पथरा थाने की पुलिस टीम वारदात करने वालों की धरपकड़ की कोशिश में लगी थी। सोमवार सुबह सूचना मिली की एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के सदस्य बांसी कस्बे में मौजूद हैं। एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार, एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी और एसओ पथरा राजेश मौर्य की संयुक्त टीम तैयार हुई। कस्बे एक स्थान पर दो संदिग्ध दिखे, जो पुलिस टीम को आता देखे भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान बब्लू यादव निवासी खुरहुरिया थाना ढ़ेबरूआ, दीपेंद्र यादव निवासी सहिनवारे थाना शोहरतगढ़ बताया। इनके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, बाइक और 13,310 रुपये बरामद किया गया। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया।
विज्ञापन

---
एटीएम के पास खड़े रहते थे आरोपी
आरोपितों ने बताया कि हम लोग एटीएम के पास खड़े रहते थे। लोगों की मदद के बहाने निकासी प्रक्रियाधीन धनराशि को बड़े ही चतुराई के साथ गैंग के ही दूसरे सदस्य द्वारा ले लिया जाता था। कभी-कभी उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदलकर अपने पास से उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया जाता था। बाद में खाते से धनराशि निकाल ली जाती थी।
विज्ञापन

अपराध की तह तक जाएगी पुलिस
पकड़े गए दोनों शातिरों की कुंडली पुलिस टीम खंगालेगी। पुलिस जांच करके यह जानेगी की यह गिरोह और कहां- कहां अपराध किया है। क्या गैंग में और सदस्य हैं। अगर प्रकाश में नाम आएगा तो उनकी भी धरपकड़ टीम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें