फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैजनथा गांव में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा गांव में हुए विवाद के तनाव बना हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटना के शुक्रवार को भी पुलिस टीम गांव में मुस्तैद नजर आई।
क्षेत्र के बैजनथा के टोला नईडहर निवासी दिलीप (28) बुधवार को अपने गांव के बगल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही गांव में पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठकर तास खेल रहा था। इसी बीच उसे गांव के छ लोग गोलवंद होकर पीट दिया था। इसके बाद गांव में पहुंचकर इसके घर को जला दिया था, जिससे घर के अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था। मिश्रौलिया थाना पुलिस ने उक्त मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कोई और अप्रिय घटना न होने पाए इसलिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इस संबंध में एसओ अंरविद कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था को लेकर गांव में अभी फोर्स तैनात है ताकि यहां कोई बवाल न होने पाए। तीन लोगों को जेल भेजा गया है, बाकी तीन बचे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें