सिद्धार्थनगर। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में नीति आयोग के इंडिकेटर्स से संबधित बिंदुओ की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन विभाग की संयुक्त सचिव अनीता ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं मूलभूत सुविधाओ से संबधित बिंदुओ की समीक्षा की।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि एएनसी रजिस्ट्रेशन 100 प्रतिशत हो गया है। 364 गंभीर एनीमिया ग्रसित महिलाएं चिह्नित की गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। एनीमिया ग्रसित महिलाओं को आयरन गोली दी जा रही है। संस्थागत प्रसव 67 प्रतिशत है। उसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बच्चों के टीकाकरण 98.95 प्रतिशत हुआ है। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, सीएमएस डाॅ. एके झा, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, उपयुक्त उद्योंग दयाशंकर सरोज उपस्थित रहे। संवाद