फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने 370 समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रस्तुत किया मॉडल: सांसद

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल के कार्यकाल पूरे करने पर आयोजित प्रदर्शनी अव
विज्ञापन
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाई। उन्होंने 11 साल के कार्यकाल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताया। कहा कि यह कार्यकाल विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल रहा। सांसद ने कहा कि धारा 370 को समाप्त करके जम्मू कश्मीर व लद्दाख को संविधान के दायरे में लाकर भारत की अखंडता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है।
सांसद ने कहा इस कालखंड में प्रधानमंत्री ने देश को भ्रष्टाचार, दुराचार और तुष्टिकरण से मुक्त कराया है। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। सांसद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान का हर हाल में सम्मान होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में पूरे देश के अंदर पहली बार शुरू की। आरक्षण की सुरक्षा सामाजिक दृष्टि से जो भी पिछड़े हैं दलित एवं वंचित हैं उनको इस संविधान प्रदत्त सुविधा का अधिकार मिलना ही चाहिए। प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि शासन अब सेवा का माध्यम बनेगा सरकार आम जनमानस के साथ सहभागी बनेगी। कहा आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य स्थित सरकारों के कारण आम जन का विश्वास खंडित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व की सरकार की 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में भारत की सैन्य शक्ति की ताकत ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सबको देखने को मिला है। इस दौरान आयोजित प्रर्दशनी का जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा व विधायक हरैया अजय सिंह ने भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें