फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत पांच सीएचसी पर खुलेगा पीएम जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच स्थानों पर खुलेगा पीएम जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

एक पखवारा भीतर जिला अस्पताल में खुल जाएगा औषधि केंद्र
जन औषधि केंद्रों पर लोगों को न्यूनतम मूल्य पर मिलेंगी दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल सहित जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर, बेंवा, बांसी, शोहरतगढ़ और इटवा में जन औषधि केंद्र जल्द खुल जाएगा। इन केंद्रों के खुलने से मरीजों को न्यूनतम मूल्य पर दवाएं मिल सकेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकांश संख्या में गरीब तबके के लोग अपना इलाज करवाने के लिए जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल पर 15 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाएगा, जिससे यहां आने मरीजों को न्यूनतम मूल्य पर आवश्यक दवाएं और सर्जिकल सामग्री मिलेगी। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलने के बाद जिले के बर्डपुर, बेवा, शोहरतगढ़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भी एक माह में इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाऐगा, जिससे जनता को न्यूनतम मूल्य पर दवाएं सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी सस्ती दर पर मिलेगी दवा
अस्पतालों पर जन औषधि केंद्र बनने से लोगों को दवाएं सस्ती दर पर अस्पताल कैंपस में ही मिल जाएगी। यहां 20 से 60 प्रतिशत छूट मिलती है। केंद्र सरकार ने मरीजों की सहूलियत के लिए यह आयोजन सात वर्ष पूर्व ही शुरू की थी। मगर जिले में एक भी केंद्र नहीं खुल पाया था। अब खुलने से मरीजों को दवा लेने मेें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें