बर्डपुर। कपिलवस्तु नगर पंचायत स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करने तथा प्रेम एवं उल्लासपूर्ण होली मानने की शपथ ली।
प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए बताया कि केमिकल युक्त रंग, गुलाल से त्वचा और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं होती हैं। सभी लोग हर्बल गुलाल के प्राकृतिक रंग का उपयोग करें। केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से चर्म रोग होने के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान मुक्तिनाथ पांडेय, नितेश पांडेय, पवन पाठक, कलीम अंसारी उपस्थित रहे। संवाद