फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फुटबॉल के 25 खिलाड़ी हापुड़ में आज से दिखाएंगे दम

Sun, 24 Sep 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह स्टेडियम छतहरी में फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हापुड़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 25 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बना ली है। फुटबॉल प्रतियोगिता में 13 बालक व 12 बालिका खिलाड़ी का चयन हुआ है। वे, रविवार से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती मंडल से कुल 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सिद्धार्थनगर जनपद से 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 24 से चलने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है। फुटबॉल के कोच ने बताया कि राज्यस्तरीय मैच के लिए खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ी नए जोश के साथ मैदान में उतरेंगे और अन्य जिले के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के क्रीड़ा प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग से गायत्री, शशि पांडेय, शिवानी, चांदनी, अंशिका, सुमन, रितिका, अर्चना, नेमा, संजना, शालु, अंजली बालक वर्ग से मो. आजम अर्ब्द्ररहमान, अतहर खान, मनोहर खान, आफताब आलम, विशाल कुमार पांडेय, रेहान, प्रिंस, आशिष, आदिल अहमद, मो. अनिष, सैय्यद अहमद आदि खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें