एसएसबी कैंप अलीगढवा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क दवा वितरण किया गया। स्त्रोत्र एसएसबी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहनी अलीगढवा कैंप की ओर से शनिवार को मधवानगर गांव में मानव व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 लोगों 124 पशुओं की सेहत की जांच कर दवाएं दी गईं।
पशु चिकित्सक डॉ. पवन सिंह ने पशुओं की जांच की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर के डॉ. अशोक कुमार ने मरीजों की सेहत जांच कर दवा लिखी। इस दौरान बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार मीणा, प्रधान ई. प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. प्रगेश नाथ त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह, रोहित, मकबूल, रितेश मौजूद रहे। संवाद