जिला स्टेडियम में स्थित तरणताल। संवाद
- दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस व तैराकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 12 मंडल के लगभग 170 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
दो वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जबकि जिले में पहली बार टेबल टेनिस की भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो रही है। ऐसे में शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग पे तैयारी पूरी कर ली है। इस बार तैराकी प्रतियोगिता में 18 गोल्ड व टेबल टेनिस में नौ गोल्ड खिलाड़ियों में वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में बस्ती, देवी पाटन, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, अयोध्या, आगरा, सहारनपुर, झांसी, कानपुर सहित अन्य मंडल की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता सुबह व शाम को कराई जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों का वार्मअप भी करवाया गया। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहाेत्री ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में लगभग 12 मंडल के 170 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।