सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तहसील नौगढ़ के भीमापार में स्थित पानी विनिर्माण इकाई पर छापा मारकर दो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा।
साथ ही मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर एक लीटर के 264 बोतल और 500 एमएल की 816 बोतल सील की। कारोबारी के पास वैध लाइसेंस नहीं पाये जाने पर पानी विनिर्माण इकाई को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टीम में सहायक आयुक्त आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी मौजूद रहे। संवादﱴ