बांसी। गोल्हौरा थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम पिपरा गांव से एक संदिग्ध को को पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद कर बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में भेज दिया है। गांव निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी घर से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अदद मुंगेर निर्मित देशी पिस्तौल 32 बोर व दो अदद कारतूस 32 बोर बरामद कर किया है।
बता दें कि पांच मई को पिपरा निवासी प्रधान प्रतिनिधि मोहन निषाद व योगेंद्र आदि से दो आम के वृक्ष के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें उक्त ओमप्रकाश के पेट में गोली लगी थी और दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने योगेंद्र की तहरीर पर 18 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ तथा मोहन के पिता बाबूराम की तहरीर पर 15 ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया था। अभी भी दोनों पक्षों में तनाव अब भी बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर की भी कार्रवाई शीघ्र ही किया जाएगा।