फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बालक को रौंदा, मौत

Sun, 05 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : ANI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया क्षेत्र के कंदवा पोखरे के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक चिल्हिया थाने के समीप वाहन खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव का पंचनामा कर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिल्हिया निवासी मजनू का पुत्र 12 वर्षीय एजाज अंसारी अपने छोटे भाई को साथ लेकर कंदवा चौराहा पर स्थित अपनी मीट की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान कंदवा पोखरे के समीप नौगढ़ की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने एजाज को रौंद दिया। छोटा भाई भी छिटक कर दूर जा गिरा। हादसे में घायल एजाज को आस-पास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे के बाद चालक थाने के सामने वाहन खड़ाकर फरार हो गया। इस संबंध में एसओ चिल्हिया रामबिलास यादव का कहना था कि घटना की सूचना मिली है। पिकअप थाने में खड़ी है। अभी दंगा नियंत्रण के रिहर्सल में हूं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें