फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जुड़ा कनेक्शन, अंधेरे में डूबे हैं कई गांव

Sun, 05 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में हैं। चार दिन पूर्व विभाग ने बिजली बिल बकाया होने की वजह से एक साथ दर्जनों गांव का कनेक्शन काट दिया था। तभी से इन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने चार दिन पूर्व पोखरभिटवा व बर्डपुर से जुडे छह कस्बों व एक दर्जन से अधिक गांव की बिजली काट दी थी। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई थी। नियमित बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता भी इस कार्रवाई की जद में आने से आक्रोशित थे। बिल भुगतान का हवाला देकर अपने कनेक्शन जोड़ने की मांग की थी। इन उपभोक्ताओं की शिकायत और कई अन्य के बकाया जमा करने के बाद ककरहवा, मोहाना बाजार आदि कस्बों का कनेक्शन तो जोड़ दिया गया, लेकिन अभी एक दर्जन से अधिक गांव का कनेक्शन नहीं जुड़ सका है। इससे वहां के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सबसे अधिक परेशानी उन बच्चों को हो रही है, जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। लोगों के मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे।
उपभोक्ता अब्दुल सलाम, संतोष, पिंटू, हुसैन, गया प्रसाद, अब्दुल कलाम, अब्दुल जमील आदि का कहना है कि बिजली विभाग ने गलत किया है। विभाग ने उन उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन काट दिया है जो नियमित बिल का भुगतान करते आ रहे हैं। बिजली कटने से बहुत परेशानी हो रही है। इस संबंध में एसडीओ अखिलेश्वर ने बताया कि बिल भुगतान करने के बाद कुछ कस्बों की बिजली जोड़ दी गई है। जहां बिल का भुगतान हो रहा है। वहां की बिजली जोड़ दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें