फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 31 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस वारदात में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामगोपाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी अनिल, शीला, शिवा और अर्चना ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची इंदू चौधरी, नीलम और सुनीता को भी पीट दिया गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें