फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से पंप ड्राई, गाड़ियों की लग रही लंबी कतार

Fri, 08 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोग परेशान हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह के मौसम में ईंधन के लिए भटक रहे हैं लोग।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर नो पेट्रोल, नो डीजल का बोर्ड लगने से लोग पेट्रोल और डीजल के लिए इधर-उधर भटकने के बाद भी तेल नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लगभग छह पेट्रोल पंपों पर बीते दो दिनों से डीजल और पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप पूरी तरह बंद होने से क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है।
पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि शादी-विवाह के इस मौसम में ईंधन की मांग बढ़ने के कारण संकट और गहरा गया है। जबकि, क्षेत्र के राम नयन मुकेश रामधनी चंद्र प्रकाश नूर मोहम्मद सहित आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंप मालिक मनमानी कर रहे हैं। दिन में आधे एक घंटे के लिए तेल देते हैं, उसके बाद वो तेल का बोर्ड लगा कर बंद कर दें रहे इसलिए इन लोगों के मनमानी पर रोक लगाया जाना अति आवश्यक है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें