फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
‌‌विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। जिला अस्पताल से शुरू हुआ जुलूस पूरे नगर में भ्रमण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी ओंकार सिंह को सौंपा। कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला जुलूस सीएमओ कार्यालय, कृषि भवन, परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय, वन विभाग, पीडब्लूडी से विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि कर्मचारियों की तमाम समस्याएं काफी समय से लंबित पड़ी है, इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

नई पेंशन योजना कर्मचारी विरोधी है, इसे खत्म कर पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू किया जाना चाहिए। वेतन, भत्तों में विसंगतियां भी दूर करने की जरूरत है। निजीकरण, आउट सोर्सिंग की व्यवस्था बंद कराई जाए। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे। जुलूस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय, वाईके द्विवेदी, वाईपी यादव, गोविंद ओझा, डीएन त्रिपाठी, रतन शंकर चौधरी, जियाउल्लाह, रविशंकर त्रिपाठी, बृजबिहारी शुक्ला, ओपी मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, रामसमुझ, रमेश चंद श्रीवास्तव, परमात्मा मिश्र, विनय पांडेय, इफ्तेखार अहमद, संतोष पांडेय, रजनीश दुबे, सुरेंद्र जाटव, छठी राम प्रजापति, परमेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें