फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की बदल रही सोंच, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही बेटियां : सांसद

Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में उड़ान भर रहीं हैं। पहले की अपेक्षा अब लोगों की सोच भी बदली है तथा बेटियों को हर क्षेत्र में छूट दी जा रही है, जिससे वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने लोहिया कलाभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कन्याओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना लागू की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव नेे कहा कि हमारी बेटियां केवल बेटियां ही नही भारत का भविष्य है। कार्यक्रम में सिहेंश्वरी इंटर काॅलेज एवं राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महिला थानाध्यक्ष साइस्ता खान ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करते हुए अपराध एवं कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 एवं 112 पर कॉल करे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं अंग वस्त्र तथा छात्राओ को स्मार्ट फोन और बैग दिया गया। इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें