फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन, कोहरे और शीतलहर से बेहाल रहे लोग

Wed, 10 Jan 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सर्दी हुई जानलेवा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड का तेवर लोगों को राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा। मौसम की मार लगातार जारी है। गलन, शीतलहर और बर्फीली हवा के झोंके लोगों के हाड़ कंपा रहे हैं। बुधवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहा। पारा पांच डिग्री सेंटीग्रेड पर अटका रहा। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से लोग ठिठुरते रहे। घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

मौसम का यह मिजाज 15 दिनों से बना हुआ है। लोग सूरज के दर्शन को तरस गए हैं। बीच में एक-दो दिन हल्की धूप निकली भी तो कड़ाके की ठंड के आगे वह भी बेअसर रही। सर्द मौसम के चलते जनजीवन बेहाल है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी हो गई है। दिनभर  लोग रजाई में दुबक कर बैठने को विवश हैं। चौराहों-तिराहों पर जल रहे अलाव से भी राहत पाने की जुगत की जा रही है। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 75 फीसदी की आर्द्रता बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें