फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश में गैस सिलिंडर के लिए भीगते रहे, लाइन लगाकर करते रहे इंतजार

विज्ञापन
डुमरियागंज के गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की देर सायं तक लगी रही भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की जद्दोजहद कम होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद भी जिले के विभिन्न एजेंसियों पर लंबी कतार नजर आई। डुमरियागंज व इटवा क्षेत्र में स्थित एजेंसियों पर बारिश में भीगते हुए लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इनमें जिनको गैस सिलिंडर मिला वह तो खुश हो गया, लेकिन जिन्हें नहीं मिला वह निराश होकर लौटे। पूर्ति विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले के 26 एजेंसियों पर 10573 गैस सिलिंडर का वितरण हुआ। वहीं शनिवार को 9486 सिलिंडर वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शहर की दो गैस एजेंसियों पर शनिवार को सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। शहर में स्थित एचपी के एजेंसी पर शुक्रवार को 469 गैस सिलिंडर वितरित किया गया, यहां शनिवार को वितरण का लक्ष्य नहीं है। वहीं इंडेन की एजेंसी पर शुक्रवार को 684 गैस सिलिंडर का वितरण हुआ। जबकि शनिवार को यहां 684 सिलिंडर के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज नगर में स्थित जायसवाल एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता बारिश में भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। यहां शुक्रवार को 504 गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। जबकि शनिवार को भी 504 सिलिंडर के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। शाम को गैस सिलिंडर खत्म होने के बाद भी कतार में लगे बड़ी संख्या में लोग निराश होकर घर लौट गए। शुक्रवार को सुबह होते नगर में स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। जो देर शाम तक गैस वितरण समाप्त होने तक कम होती नहीं दिखी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें