फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कूड़े के धुएं से परेशान लोगों खोदा रास्ता, पालिका की जेसीबी भी लौटाई

Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के तिलक नगर वार्ड स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाने से उठने वाले धुएं से परेशान लोगों ने शनिवार रात विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने कूड़ा गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए जेसीबी से रास्ता खोदवाकर बंद कर दिया। रविवार सुबह रास्ता ठीक करने पहुंची नगर पालिका की जेसीबी को भी लोगों ने विरोध जताते हुए वापस लौटा दिया। लोगों ने डंपिंग ग्राउंड बंद करने और कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पकड़ी गांव को शामिल कर तिलक नगर वार्ड बनाया गया। शहर के 25 वार्डों से निकलने वाला कूड़ा गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग के उत्तर दिशा में स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से उसे जला दिया जाता है। इससे उठने वाला धुआं आसपास की आबादी में फैल जाता है। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होती है।
शनिवार रात धुएं से परेशान पूर्व प्रधान अवधराम, प्रिंस त्रिपाठी, रामशंकर तिवारी, संतोष राय, दीपेश, गोपी कृष्ण, महेंद्र लाल और सूरज पांडेय सहित अन्य लोग डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और रास्ता खोदकर कूड़ा गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। रविवार सुबह नगर पालिका की टीम रास्ता ठीक कराने पहुंची तो लोगों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड के आसपास आबादी है। लंबे समय से इसका विरोध किया जा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कूड़े में आग लगने के बाद कई दिनों तक धुआं उठता रहता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होगी, विरोध जारी रहेगा।
तिलक नगर वार्ड स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाने का मामला संज्ञान में आया है। इसके निस्तारण के लिए अन्य उपाय किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

- अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें