सिद्धार्थनगर। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से रविवार को भी लोग झुलसते रहे, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप व झुलसाती गर्मी के बीच बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बावजूद जिले में बारिश न होने से परेशान किसान बारिश की आस लगाए हुए हैं ताकि धान की रोपाई कर सके।
सुबह सात बजे से ही हुए तेज धूप के कारण रविवार को लोग घर से निकलने से बचते रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे थे।
दोपहर होते-होते तापमान अधिकतम का पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी व उमस ने परेशान किया। सड़क पर किसी काम से निकलने वाले लोग गर्मी व उमस से बचने के लिए छांव की तलाश करते दिखे।
रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग सड़क पर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, बारिश नहीं होने के कारण खेत में धान की रोपाई के लिए किसान परेशान नजर आए। कई जगहों पर लोग निजी संसाधनों से खेत की सिंचाई की रोपाई करते दिखे लेकिन अधिकांश किसान बारिश का इंतजार करते रहे।औ