रेलवे स्टेशन मार्ग पर बस स्टैंड, सब्जी मंडी व कपड़े की दुकान है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। जबकि यह रास्ता लोटन ब्लाॅक को भी जोड़ता है। लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लोगों को प्रतिदिन झेलना पड़ता है।
सिद्धार्थनगर शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर प्रतिदिन जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। ट्रेन आने के समय ई-रिक्शा चालक बस स्टैंड से रेलवे गेट तक सड़क पर गाड़ी खड़ा करके यात्री बुलाने चले जाते हैं। जिससे लोगों को ट्रेन आने के समय लगभग एक घंटा झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मार्ग पर बस स्टैंड, सब्जी मंडी व कपड़े की दुकान है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। जबकि यह रास्ता लोटन ब्लाॅक को भी जोड़ता है। लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लोगों को प्रतिदिन झेलना पड़ता है। दोनों तरफ पटरियों पर अवैध कब्जा होने से एंबुलेस को भी रास्ता नहीं मिल पाता है।
सबसे अधिक मुश्किल ट्रेन आने के समय होती है। जब ट्रेन आने का समय होता है। तब ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा को सड़क पर खड़ा कर देते है। उसके बाद स्टेशन पर सवारियों को बुलाने चले जाते है। उस दौरान अन्य चार पहिया और दो पहिया वाहनों के आने से सड़क पर पूरी तरह से जाम लग जाती है। जबकि एक तरफ बनी पटरी पर ठेला व अन्य दुकानों का अवैध कब्जा रहता है। ऐसे में लोग जाम में फंस जाते हैं और अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने क्या कहा
ट्रेन के आने के समय ई-रिक्शा चालक सड़क पर गाड़ी खड़ा कर देते हैं। जबकि स्टेशन से बस स्टैंड तक दोनों तरफ पहले से ही अतिक्रमण है। गाड़ियों के आने से सड़क पर जाम लग जाता है।-शेषमणि प्रजापति, अधिवक्ता
स्टेशन रोड से हजारों लोग यात्रा करते हैं। जबकि यह सड़क मुख्यालय से लोटन ब्लॉक को जोड़ती है। जबकि इस सड़क पर सबसे अधिक अतिक्रमण है। जिससे जाम लग जाता है।-अभय श्रीवास्तव, प्राचार्य बुद्ध विद्या पीठ
सड़क पर अतिक्रमण करने के लेकर कई बार कार्रवाई की गई है। ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम सदर