बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में बंदर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इनके आतंक से महिलाओं और बच्चों को छत पर जाना मुहाल हो गया है। कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
कस्बे के चंदा लाल, बृजेश, सुरेश, अकबर अहमद, लौटन प्रसाद, चंडी प्रसाद आदि लोगों ने बंदरों को हटाने की मांग की। इस संबंध में ईओ अजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर व्यवस्था किया जाएगा। संवाद