फरियादी जान सकेंगे, उनकी शिकायत की जांच कहां पहुंची
कलेक्ट्रेट में लगाई जा रही क्यिोस्क मशीन, हफ्तेभर में होगी शुरू
मोबाइल नंबर इंटर करते ही डिस्प्ले पर नजर आएगी आईजीआरएस पर शिकायत की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर होने वाली शिकायत की जांच की स्थिति शिकायतकर्ता क्यिोस्क मशीन से स्वयं जान सकेंगे। उन्हें पता चल सकेगा कि जांच की वर्तमान स्थिति क्या है। इसके लिए कलेक्ट्रेट में क्यिोस्क मशीन लगा दी गई है। हफ्ते भर में यह सेवा शुरू हो जाएगी। शिकायतकर्ता को इसमें अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा।
आम जनता की सहूलियत के लिए शासन की ओर से ऑनलाइन शिकायत निवारण की व्यवस्था लागू की गई। देश-विदेश से बैठा व्यक्ति किसी भी विभाग के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को जानकारी दी जाती है। इसके बाद संबंधित विभाग के आलाधिकारी मामले की जांच कर रिपोर्ट लगाते है। इस बीच रिपोर्ट लग जाने के बाद ही शिकायतकर्ता को पता चला पाता था कि क्या रिपोर्ट लगी और क्या कार्रवाई की गई है। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमरेंद्र दुबे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्यिोस्क मशीन लगाने का काम किया जा रहा है।
मोबाइल नंबर इंटर करते है मिलेगी जानकारी
क्यिोस्क मशीन में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के समय जो मोबाइल नंबर शिकायतकर्ता द्वारा दिया गया है। उसके द्वारा वह नंबर मशीन में इंटर करते ही शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी डिस्पेल हो जाएगी। अगर शिकायतकर्ता चाहेगा तो प्रिंटऑउट भी प्राप्त कर सकेगा।
दो हजार से अधिक शिकायतें आती हैं
आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर 50 से 70 शिकायतें आती हैं। औसतन एक माह में दो हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिसका निस्तारण ऑनलाइन किया जा रहा है।