फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आपके द्वार अभियान के तहत लोगों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड

Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत कम्हरिया खुर्द में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. दशरथ चौधरी, बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल के अधीक्षक डाॅ. डीके चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए। इस दौरान चिक्कू, मोल्हू, तुलसी, बुद्धिराम, उमेश कुमार, विनय प्रताप सिंह, मेनका, रती देवी, विंदा सिंह, सुमन, अखिलेश यादव, शिवाय यादव, अमर यादव, मनीषा यादव, सौरभ आदि ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्साधिकारी रवि शंकर त्रिपाठी, सीएचओ हरिओम पांडेय, मांडवी मिश्रा, सीता, शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें