‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत पर झूमे लोग
महोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के अंतिम दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों ने जलवा बिखेरा। तेरी मिट्टी में मिल जावां... गीत पर बच्चों ने समूह नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजना एवं टीम ने टन-टन घंटी बजी और राधे गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत की। मुस्कान एवं टीम ने कान्हा सो जा जरा, शालू एवं टीम ने रंगीलो म्हारो गीत पर नृत्य की तो गोरखपुर की वर्तिका एवं विथिका सिंह ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। नव्या एवं टीम ने हम काले है तो पर समूह नृत्य, वैभव ने मेरे दर्द से दिल पर एकल नृत्य प्रस्तुत की तो आकांक्षा मिश्रा ने मिशन शक्ति पर एकल गीत और प्रशिक्षक विद्यासागर साहनी ने ताइक्वांडो गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं सुरेंद्र सिंह ने भजन और हाशिम, मानसी एवं सोनाली धुरिया ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, प्राथमिक विद्यालय भिटिया, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने सहभागिता की।