फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर में इलेक्ट्रिक बस न होने से लोग परेशान

Sat, 13 Sep 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा नहीं होने से ऑटो और ई-रिक्शा चालक खूब मनमानी किराया वसूल रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर में करीब 200 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा सुबह से देर रात तक दौड़ती रहती हैं। लेकिन रूट का निर्धारण नहीं होने से रेट लिस्ट नहीं होने से प्रतिदिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यात्री को कम दूरी पर भी अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यदि कोई यात्री किराए को लेकर आपत्ति जताता है तो चालक उन्हे पहले से ही किराया तय होने की बात करते हैं। इससे यात्रियों को कई बार एक किमी का भी 10 से 15 रुपये किराया देना पड़ता है। बढ़ती समस्याओं को लेकर शहर के लोग कस्बे में इलेक्ट्रिक बस के संचालन कि मांग कर रहे हैं।
कस्बे के अंकुर पांडेय, दीपक दुबे, प्रभाकांत पांडेय, भरतव्यास, विवेक त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे व रोडवेज स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मेडिकल कॉलेज, आरटीओ, न्यायालय, कलक्ट्रेट व तहसील परिसर में जाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन किराया निर्धारित नहीं होने से चालक अधिक किराया मांगते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें